‘मैं वापस आऊँगा’ ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए.आर. रहमान ने बीएसएफ जवानों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि

मुंबई। आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊँगा' ने अटारी बॉर्डर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के जरिए इतिहास रच दिया। पद्म भूषण सम्मानित, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता ने पहली बार प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर लाइव प्रस्तुति देकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान आयोजित 'जय हो - ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' कार्यक्रम में हजारों दर्शक जेसीपी स्टेडियम में एकत्र हुए। देशभक्ति और सम्मान से ओतप्रोत इस आयोजन में दर्शकों ने जवानों के साहस और समर्पण को सलाम किया। पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़े - दिल्ली अग्निकांड में 13 विदेशी नागरिकों की मौत, 22 से अधिक घायल

फिल्म के लिए यह आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि **** भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम और बिछड़न की कहानी है। फिल्म उन लोगों की भावनाओं और अनुभवों से प्रेरित है, जिन्होंने 1947 के विभाजन का दर्द झेला था।

कार्यक्रम की शुरुआत निर्देशक , अनन्या बिड़ला, वेदांग रैना और निर्माता मोहित चौधरी ने दर्शकों का स्वागत कर तथा बीएसएफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की। फिल्म की पूरी संगीत एल्बम भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साहस और बलिदान को समर्पित की गई।

संगीतमय प्रस्तुति का आगाज ए.आर. रहमान के लोकप्रिय गीत 'चंदा सूरज लाखों तारे' से हुआ। इसके बाद फिल्म के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। 'मस्कारा' को नीलांजना घोष और वेदांग रैना ने प्रस्तुत किया, जबकि 'इश्क मस्ताना' को ने पूजा तिवारी और अन्य कलाकारों के साथ गाया। कार्यक्रम का समापन रहमान की प्रतिष्ठित रचना 'माँ तुझे सलाम' के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर इम्तियाज़ अली ने कहा कि यह आयोजन भारत की राष्ट्रीय भावना, सीमा पर तैनात जवानों और देश की एकता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 'मैं वापस आऊँगा' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि प्रेम, विरह और मानवीय रिश्तों की गहराई को दर्शाने वाली कहानी है।

फिल्म में , , और प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

बिरला स्टूडियोज़, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया में बड़ी कार्रवाई, अवैध महावीर लॉज सील; होटल संचालकों में हड़कंप
बलिया : दिल्ली में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को शहर में अवैध रूप से...
कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
‘मैं वापस आऊँगा’ ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए.आर. रहमान ने बीएसएफ जवानों को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
सुरहा ताल : प्रकृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, अब बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
भव्य कलशयात्रा के साथ श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा बड़सरी गांव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.