खड़सरा बाजार में दिनदहाड़े लूट से दहशत, बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें सक्रिय

बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं, हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार, खड़सरा बाजार स्थित जिगिरसंड मोड़ के पास लक्की कंप्यूटर के पीछे दुकान संचालक का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के पुरुष सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए।

यह भी पढ़े - डीएम ने 25 विभागीय एजेंडों की समीक्षा की, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कई अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

आरोप है कि बदमाशों ने घर में मौजूद अमीना खातून के मुंह पर काला शाल डाल दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर रोजिदान मौके पर पहुंचीं तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद बदमाश घर में रखे करीब सात हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया समेत अन्य कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 6 जून को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी रज्जब हुसैन उर्फ लकी पुत्र मोहम्मद रोजाद्दीन के घर में कुछ अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, घुस गए और उनकी पत्नी को डरा-धमकाकर कुछ सामान लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर, खेजुरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

एएसपी ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.