Ballia News : 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

बलिया : दोकटी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात थाना दोकटी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोकटी ढाला के पास घेराबंदी की।

यह भी पढ़े - Ballia News : हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें 26 वर्षीय धीरज सिंह उर्फ मोहर सिंह निवासी लक्ष्मण छपरा, थाना दोकटी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 22 मार्च को लक्ष्मण छपरा निवासी सुजीत कुमार सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.