LPG Price Hike : घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, 7 जून से लागू हुए नए दाम

नई दिल्ली : आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए दाम 7 जून 2026 से लागू हो गए हैं। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है।

नई दरों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों के दबाव के बीच यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े - भारतीय वायुसेना के अगली पीढ़ी के एयरबोर्न सर्विलांस सिस्टम के लिए अदाणी डिफेंस-डीआरडीओ की साझेदारी

इससे पहले 7 मार्च 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े असर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका प्रभाव भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।

तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा लागत में लगातार वृद्धि के कारण उन्हें खुदरा कीमतों में संशोधन करना पड़ा है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं के रसोई बजट पर पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम शहरों के अनुसार स्थानीय करों और परिवहन लागत के चलते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि पूरे देश में लागू की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बहराइच से...
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में 317 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
'गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-3' के लिए निःशुल्क नामांकन शुरू, समाज बदलने वाले गुमनाम नायकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.