बलिया में जमीनी विवाद में गोलीकांड, घायल समीर सिंह ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Ballia News: बलिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में घायल समीर सिंह ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अपनी जान दे देंगे।

समीर सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीओ फहीम, तत्कालीन कोतवाल रत्नेश सिंह, वर्तमान कोतवाल विपिन सिंह और आईईओ रमाशंकर अपराधियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़े - सीमेंट आधी कीमत पर दिलाने का झांसा, रुपये लेकर नहीं पहुंचाया सामान; बांसडीह में मुकदमा दर्ज

यह घटना 12 दिसंबर 2024 को तब हुई थी, जब समीर सिंह अपने खेत में पट्टीदारों द्वारा कराए जा रहे बोरिंग को रोकने गए थे। इस दौरान पट्टीदारों ने उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। रसड़ा पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

फिलहाल, समीर सिंह का इलाज जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.