बलिया में दो पक्षों में मारपीट, ट्रक चालक की मौत, चार घायल

बलिया, सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा-गड़वार रोड पर ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, गिट्टी-बालू की दुकान के सामने ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। ट्रक चालक विजय कुमार यादव (47), निवासी घोसौटी थाना सुखपुरा, ने अपनी ट्रक दुकान के सामने खड़ी कर दी, जिस पर दुकानदार रणबहादुर सिंह ने उसे हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में दहेज हत्या मामले में पति समेत पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा

मारपीट में विजय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के रणबहादुर सिंह, सियाराम सिंह और दिलीप राजभर भी घायल हुए। घायल ट्रक चालक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में रणबहादुर सिंह सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.