- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारी तेज, जून में होगा शिलान्यास
बलिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारी तेज, जून में होगा शिलान्यास
बलिया : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जून माह में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास प्रस्तावित है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कॉलेज की ओपीडी क्षमता और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि वर्तमान में परिसर में संचालित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय को स्थानांतरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त की जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
