- Hindi News
- मनोरंजन
- “मैंने कई बार सोचा कि हार मान लूँ” : पुलिस ट्रेनिंग सीन्स पर बोलीं अनंदिता साहू
“मैंने कई बार सोचा कि हार मान लूँ” : पुलिस ट्रेनिंग सीन्स पर बोलीं अनंदिता साहू
मुंबई। सन नियो के शो ‘सत्या साची’ में साची के संघर्ष और न्याय की लड़ाई की कहानी अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। शो में अब दर्शक साची को पुलिस अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखेंगे।
अनंदिता साहू ने कहा, “साची का किरदार निभाते हुए मैंने कई तरह की भावनाओं को महसूस किया। पहले उसके लिए पढ़ाई और उसकी बहन सबसे महत्वपूर्ण थीं, लेकिन शादी के बाद वह ज्यादा जिम्मेदार बन गई। अब वह अपने पति विक्रांत के लिए कुछ खास करना चाहती है और इसी वजह से पुलिस अधिकारी बनने का फैसला करती है।”
उन्होंने आगे कहा, “ट्रेनिंग वाले सीन्स की शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हुआ कि पुलिस अधिकारी बनना बिल्कुल आसान नहीं है। मैं नियमित रूप से एक्सरसाइज या जिम नहीं करती, इसलिए यह मेरे लिए और भी मुश्किल था। कई बार मुझे लगा कि मैं हार मान लूँ, लेकिन मैंने खुद को प्रेरित किया और पूरी मेहनत के साथ शूटिंग पूरी की।”
अनंदिता ने कहा कि जब उन्होंने बाद में वे दृश्य स्क्रीन पर देखे, तो उन्हें अपनी मेहनत सफल होती महसूस हुई।
‘सत्या साची’ का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सन नियो पर किया जाता है।
