- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘यादें’ के सेट पर गुलकी जोशी संग खास बॉन्डिंग शेयर कर रहीं सृष्टि सिंह
‘यादें’ के सेट पर गुलकी जोशी संग खास बॉन्डिंग शेयर कर रहीं सृष्टि सिंह
मुंबई। यादें अपने भावनात्मक और दिलचस्प कथानक के जरिए दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शो की कहानी के साथ-साथ सेट पर कलाकारों के बीच की दोस्ती और मस्ती भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
सृष्टि सिंह ने कहा कि गुलकी जोशी का स्वभाव बेहद शांत और संयमित है, जबकि वह खुद काफी चंचल और मस्तीभरी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की अलग-अलग शख्सियतें सेट पर एक मजेदार संतुलन बनाती हैं, जिसका असर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में भी दिखाई देता है।
सृष्टि ने कहा, “गुलकी की एनर्जी सेट पर बहुत शांत होती है। चाहे दिन कितना भी व्यस्त हो या सीन कितना भी इमोशनल क्यों न हो, वो हमेशा संयमित और ग्राउंडेड रहती हैं। मैं बिल्कुल उलट हूँ, क्योंकि मैं ज़्यादातर चंचल रहती हूँ। कई बार हम सीन पर गंभीर चर्चा कर रहे होते हैं और अगले ही पल मैं कोई प्रैंक कर सबको हँसा देती हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि समय के साथ दोनों एक-दूसरे की कार्यशैली और रिद्म को अच्छी तरह समझने लगी हैं, जिससे उनके बीच सहजता और बेहतर हुई है।
गौरतलब है कि शो में सृष्टि सिंह डॉ. वाणी और गुलकी जोशी डॉ. सृष्टि अग्रवाल की भूमिका निभा रही हैं।
यादें का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे किया जाता
