‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री और डार्क ह्यूमर का अनोखा संगम

मुंबई। बंगाली संस्कृति, रहस्य और डार्क ह्यूमर से सजी फिल्म ‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दर्शकों को एक आलीशान ज़मींदार परिवार की शादी के बीच घटने वाली रहस्यमयी हत्या और उससे जुड़े संदेहों की दुनिया में ले जाता है।

फिल्म का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद ज़िनिया सेन ने लिखे हैं, जबकि अतिरिक्त स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट करेक्शन समराग्नी बंद्योपाध्याय ने किया है।

यह भी पढ़े - ‘यादें’ के सेट पर गुलकी जोशी संग खास बॉन्डिंग शेयर कर रहीं सृष्टि सिंह

फिल्म की कहानी एक ज़मींदार शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर किरदार किसी न किसी रहस्य को छुपाए हुए नजर आता है। ट्रेलर में पारिवारिक उलझनें, भावनात्मक टकराव और बढ़ता हुआ शक एक रोमांचक मर्डर मिस्ट्री का रूप लेते दिखाई देते हैं।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में राइमा सेन और सोहिनी सेनगुप्ता नजर आएंगी। इनके साथ अर्जुन चक्रवर्ती, अनन्या चटर्जी और श्यामौप्ति मुदली भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

फिल्म को लेकर राइमा सेन ने कहा कि कहानी की सबसे खास बात यह है कि हर किरदार अपने भीतर कोई न कोई राज छुपाए हुए है और दर्शकों का शक लगातार बदलता रहता है।

वहीं निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने कहा कि फिल्म में बंगाली संस्कृति, हास्य, पारिवारिक रिश्तों और सस्पेंस को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है।

‘फूल पिशि ओ एडवर्ड’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.