- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों में एक महिला भी शामिल है।
परिजनों के अनुसार, देर रात तक किशोरी के घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि महिला किशोरी को बांसडीह ले जाकर गांव के ही एक व्यक्ति को सौंप दी। आरोप है कि इसके बाद वह व्यक्ति किशोरी को लेकर वाराणसी पहुंचा, जहां उसे एक अन्य व्यक्ति के हवाले कर दिया गया। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है।
पीड़ित पिता ने बेटी की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
