- Hindi News
- मनोरंजन
- साथ काम करते-करते सीखीं नई आदतें, सोनी सब कलाकारों ने साझा किए अनुभव
साथ काम करते-करते सीखीं नई आदतें, सोनी सब कलाकारों ने साझा किए अनुभव
मुंबई। लंबे समय तक साथ काम करने से कलाकारों के बीच गहरी दोस्ती और अपनापन बन जाता है। सोनी सब के कलाकारों ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने सह-कलाकारों से कौन-सी आदतें और खूबियां सीखी हैं, जिन्होंने उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को प्रभावित किया।
वहीं ‘यादें’ में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने बताया कि उन्होंने युवा कलाकारों से हल्के-फुल्के अंदाज़ में माहौल को सकारात्मक बनाए रखना सीखा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के कलाकार हमेशा ऊर्जा से भरपूर रहते हैं और शिकायत करने के बजाय हर पल को मजेदार बनाने की कोशिश करते हैं।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दीप्ति की भूमिका निभा रहीं दीक्षा जोशी ने बताया कि उन्होंने करूणा मैम से डांस का शौक अपनाया। उन्होंने कहा कि सेट पर संगीत बजते ही सबको साथ लेकर डांस करने की उनकी आदत बेहद प्रेरणादायक है।
वहीं ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में चिराग का किरदार निभा रहे नितिन बाबू ने कहा कि पहले वह अकेले लंच करना पसंद करते थे, लेकिन अब पूरी टीम के साथ समय बिताना उनकी दिनचर्या का खास हिस्सा बन गया है।
कलाकारों ने कहा कि सेट पर एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह सीखने, समझने और रिश्तों को मजबूत करने का भी माध्यम बन जाता है।
