- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- फैजुल्लागंज में अघोषित बिजली कटौती पर भाजपा विधायक नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
फैजुल्लागंज में अघोषित बिजली कटौती पर भाजपा विधायक नाराज, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
On
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने और समस्या के समाधान की मांग की है।
विधायक ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से वस्तुस्थिति स्पष्ट करने और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
डॉ. बोरा ने पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, उत्तर प्रदेश शासन, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन तथा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भी भेजी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समुचित संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा है।
गौरतलब है कि डॉ. नीरज बोरा भाजपा विधानमंडल दल के सचेतक और सचिव भी हैं।
खबरें और भी हैं
बलिया में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख
By Parakh Khabar
भीषण गर्मी से तप रही काशी, घाटों पर पसरा सन्नाटा; पर्यटक भी परेशान
By Parakh Khabar
बलिया में ठाकुर बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
By Parakh Khabar
सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, कानून सबके लिए समान : सीएम योगी
By Parakh Khabar
Latest News
19 May 2026 21:44:49
सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय की जर्जर चारदीवारी गिरने से एक मजदूर की...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
