बलिया में मेडिकल स्टोर में भीषण आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान और दवाइयां जलकर राख हो गईं।

जानकारी के अनुसार, विशुनीपुर चौराहे पर “7 टू 11” नाम से संचालित मेडिकल स्टोर से सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुकान से आग निकलती देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

यह भी पढ़े - Ballia News: महिला कर्मचारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में बीडीओ निलंबित

देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी दवाइयां और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद पीड़ित दवा व्यापारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस नुकसान का आकलन कराने और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.