- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप
बलिया में 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, एसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप
बलिया। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और ड्यूटी में लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसपी द्वारा लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल पुनीत चौरसिया, आलोक कुमार, राजन यादव, मयंक यादव, चालक हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल रमाकांत यादव, अमरेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सालिक राम वर्मा, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश चौहान, कांस्टेबल धनंजय यादव, हेड कांस्टेबल रितेश सिंह, कांस्टेबल रामपाल, जितेंद्र पासवान, मुख्य आरक्षी धर्म प्रकाश गौतम, कांस्टेबल बबलू रैना और अशोक मौर्य शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
