- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण, समाज के अनसुने नायकों को मिलेगा सम्मान
‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण, समाज के अनसुने नायकों को मिलेगा सम्मान
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनदेखे और अनसुने लोगों को पहचान दिलाने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा। ‘2030_का_भारत’ संस्था की ओर से शुरू की गई यह पहल इस बार और बड़े स्तर पर आयोजित होगी।
तीसरे संस्करण में देशभर से 21 बदलावकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि अब तक सात राज्यों तक सीमित रही यह पहल अब पूरे देश में विस्तार कर रही है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए काम कर रहे लोगों की कहानियां राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।
‘2030_का_भारत’ के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि देश केवल नीतियों से नहीं, बल्कि समाज के लिए समर्पित लोगों के प्रयासों से बदलता है। उन्होंने कहा कि यह पहल ऐसे लोगों को सामने लाने का प्रयास है, जो बिना किसी प्रचार के समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
संस्था का मानना है कि सतत विकास लक्ष्यों को वर्ष 2030 तक हासिल करने के लिए सरकारों के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। इसी सोच के साथ यह सम्मान उन लोगों को समर्पित किया जा रहा है, जो समाज में जिम्मेदारी और बदलाव की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
