बलिया में जला शव मिलने से हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के बन्धैता पोखरा पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे जले शव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें मृतक की पहचान विश्वनाथ खरवार (62) निवासी फेफना के रूप में हुई।

यह भी पढ़े - बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल के पास एक ज्वलनशील पदार्थ का डिब्बा भी बरामद हुआ है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई हो सकती है। मृतक पैरालिसिस से पीड़ित थे।

फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मौके पर स्थिति सामान्य है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.