अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी

बलिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए हैलाकांडी जिले के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

इस जिम्मेदारी के लिए अभिजीत तिवारी सत्यम ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उस पर पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े - आगरा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की टीम क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेगी।

अभिजीत तिवारी सत्यम ने इसे बलिया जनपद के लिए भी गौरव का विषय बताते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी गतिविधियों में जुटकर पार्टी को मजबूती देने का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.