बलिया में ट्रक चालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्चा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक यादव की तहरीर पर 24 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता विजय कुमार यादव ट्रक चालक थे और बालू गिराकर लौटते समय सुखपुरा-गढ़वार मार्ग पर एक दुकान के पास गाड़ी रोककर खाना खाने जा रहे थे।

यह भी पढ़े - प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे, बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू

इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर बेल्चा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार सिंह और दिलीप राजभर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.