वीकेंड स्पेशल : ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ और ‘इमरजेंसी’ का टीवी प्रीमियर

मुंबई। इस वीकेंड दर्शकों के लिए मनोरंजन का डबल डोज तैयार है। दो अलग-अलग विषयों पर आधारित चर्चित फिल्में लगातार दो दिनों में टीवी पर प्रसारित होंगी।

शुक्रवार 27 मार्च को कल्कि 2898 ए.डी. का ज़ी एक्शन पर प्रीमियर होगा। फिल्म का प्रसारण शाम 7:30 बजे किया जाएगा।

यह भी पढ़े - ‘हुई गुम यादें’ में सृष्टि का किरदार निभाना अलग अनुभव: गुलकी जोशी

यह फिल्म पौराणिक कथा और भविष्य की दुनिया का अनोखा मिश्रण है। इसमें अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका में, प्रभास भैरव के किरदार में और दीपिका पादुकोण एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

फिल्म की कहानी महाभारत के बाद की पृष्ठभूमि से शुरू होती है और भविष्य की दुनिया में धर्म की पुनर्स्थापना की यात्रा को दिखाती है।

इसके अगले दिन शनिवार 28 मार्च को इमरजेंसी का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर शाम 7:30 बजे होगा।

यह फिल्म वर्ष 1975 में लगे आपातकाल की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। वहीं अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण और श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आते हैं।

फिल्म उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों, सेंसरशिप और लोकतंत्र पर पड़े प्रभाव को दर्शाती है।

इस तरह यह वीकेंड दर्शकों के लिए एक ओर पौराणिक-भविष्य की कहानी लेकर आएगा, तो दूसरी ओर देश के इतिहास के एक अहम दौर को भी स्क्रीन पर जीवंत करेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.