बलिया में पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर के अनुसार, पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती और लूट की घटनाओं में वांछित इनामी बदमाश दयाछपरा-नौरंगा मार्ग पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - बलिया में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुनीत कुमार के दाहिने पैर और चन्दन उर्फ माही के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि राघव पाण्डेय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, लूट की बाइक और डकैती से संबंधित सामान बरामद किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फरवरी और मार्च 2026 में हुई डकैती और लूट की घटनाओं में शामिल थे।

घायल बदमाशों को पहले सीएचसी सोनबरसा और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.