बेहतर कल की ओर जैकसन ग्रुप और सौरव गांगुली साथ आए

नई दिल्ली। ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जैकसन ग्रुप ने सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

कंपनी का कहना है कि यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस पहल के जरिए कंपनी इनोवेशन और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करना चाहती है।

यह भी पढ़े - महाराष्ट्र : पैठणी की 2000 वर्ष पुरानी परंपरा को वैश्विक मंच पर ला रहा ‘कार्या’

जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा कि सौरव गांगुली की नेतृत्व क्षमता, दृढ़ता और प्रदर्शन कंपनी के मूल्यों से मेल खाते हैं। उनके जुड़ने से ब्रांड की विश्वसनीयता और पहुंच को मजबूती मिलेगी।

इस साझेदारी के तहत गांगुली कंपनी के प्रमुख ब्रांड अभियानों और विशेष पहलों का हिस्सा बनेंगे, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के विजन को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

वहीं, सौरव गांगुली ने कहा कि जैकसन ग्रुप का काम डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है, जो वर्तमान समय में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस पहल को भारत के ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

कंपनी का मानना है कि यह सहयोग उसके व्यापक बिजनेस मॉडल—मैन्युफैक्चरिंग से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट और सर्विसेस—को और मजबूती देगा तथा भविष्य में सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.