- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
बलिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
दूसरी घटना नरही थाना क्षेत्र के छप्पन के डेरा (गंगहरा) गांव में आरसीसी सड़क निर्माण को लेकर हुई, जहां दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें रामभजन यादव, प्रशांत यादव, अमित यादव, अभिषेक यादव, राजाराम और मदन यादव घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना में अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरी घटना बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है, जहां पेड़ के सूखे पत्ते जलाने को लेकर हुए विवाद में शम्मी सिंह (30) को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
