बलिया में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर उत्साह, युवाओं ने 51 हजार रुपये का सहयोग दिया

बलिया। रामगढ़ क्षेत्र के हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और दान दे रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को युवाओं की एक टीम ने महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का अवलोकन किया और 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। यह राशि असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल सिंह के नेतृत्व में डॉ. मनीष सिंह समेत अन्य सदस्यों की उपस्थिति में आचार्य मोहित पाठक को सौंपी गई।

यह भी पढ़े - यूपी में 2.1 लाख स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं ने नहीं कराया रिचार्ज, बिजली विभाग का सर्च अभियान तेज

आचार्य मोहित पाठक ने कहा कि निष्काम भाव से किया गया दान जीवन में सकारात्मकता लाता है और पुण्य फल प्रदान करता है।

यह महायज्ञ 28 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति और युवाओं ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपील की है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने सहयोग दिया और आयोजन को सफल बनाने में भागीदारी निभाई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.