- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- एनएससीटी ने 50-50 रुपये के योगदान से शिक्षक परिवार को दी 7.11 लाख की सहायता
एनएससीटी ने 50-50 रुपये के योगदान से शिक्षक परिवार को दी 7.11 लाख की सहायता
बलिया। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने सामूहिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए एक मृतक शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्था ने सहयोग अलर्ट-3 के तहत शत्रुध्न वर्मा के परिवार को करीब 7.11 लाख रुपये की मदद दी है।
संस्था के संस्थापक विवेकानंद ने बताया कि टीम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के छोटे-छोटे योगदान से ही बड़ी मदद संभव हो पाती है।
उन्होंने बताया कि पहले सहयोग में 11,705, दूसरे में 12,870 और तीसरे सहयोग में 14,190 सदस्यों ने योगदान दिया है और जल्द ही यह संख्या 25 हजार के पार पहुंचने की उम्मीद है।
जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सदस्यों ने 50-50 रुपये का योगदान देकर यह राशि एकत्र की है। अलर्ट-3 में जिले के 836 सदस्यों ने सहयोग किया।
संस्था ने भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों को कन्या विवाह, इलाज आदि के लिए सहायता जारी रखने की बात कही है।
