प्रेमिका की शादी तय होने से आहत युवक ने फांसी लगाई

बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार गांव निवासी 29 वर्षीय युवक ने कानपुर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी तय होने से वह मानसिक रूप से आहत था। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, लकी सिंह कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में रहकर निजी नौकरी करते थे। वह छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे। माता-पिता के निधन के बाद वह वर्ष 2014 से अपने फूफा ब्रजेश के यहां रह रहे थे।

यह भी पढ़े - संविदाकर्मियों का मानदेय बढ़ेगा, एक अप्रैल से नई दरें लागू

परिजनों के अनुसार, लकी सिंह का एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी तय होने के बाद वह तनाव में रहने लगा था। सोमवार की रात उसने पहले एक वीडियो बनाकर युवती को वाट्सएप पर भेजा। बताया जाता है कि जवाब न मिलने पर उसने अपना स्टेटस अपडेट किया और बाद में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही चाचा अजय सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य कानपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों का कहना है कि लकी मेहनती और होनहार युवक था तथा अपने भविष्य को लेकर गंभीर था।

युवक की मौत की खबर से चंद्रवार गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.