- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में गैस एजेंसी पर छापा, 1015 भरे सिलेंडर गायब; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया में गैस एजेंसी पर छापा, 1015 भरे सिलेंडर गायब; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस पर की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। जांच के दौरान एजेंसी के गोदाम से 1015 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर गायब पाए गए।
मामले का खुलासा संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों की शिकायत के बाद हुआ। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें गैस डिलीवरी के फर्जी मैसेज मिलते हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं दिया जाता।
जांच के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने एजेंसी और गोदाम का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि रिकॉर्ड में 1015 भरे और 55 खाली सिलेंडर दर्शाए गए थे, जबकि मौके पर केवल 635 खाली सिलेंडर मिले और भरे सिलेंडर नहीं पाए गए।
टीम के अनुसार, यह मामला कालाबाजारी से जुड़ा प्रतीत होता है, जिसमें घरेलू सिलेंडरों को खुले बाजार में बेचने की आशंका है। जांच के दौरान 27 उपभोक्ताओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
