- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अयोध्या
- राम नवमी से पहले जगमगाई अयोध्या, दिव्य रोशनी से निखरा धार्मिक स्वरूप
राम नवमी से पहले जगमगाई अयोध्या, दिव्य रोशनी से निखरा धार्मिक स्वरूप
अयोध्या। राम नवमी से पहले अयोध्या भक्ति और उल्लास के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आ रही है। इस बार श्रद्धालुओं के लिए शहर का अनुभव और भी खास बनाया गया है, जहां प्रमुख धार्मिक स्थलों को आकर्षक और आधुनिक रोशनी से सजाया गया है।
परियोजना के तहत नागेश्वर नाथ मंदिर, दशरथ समाधि, भरत मंदिर नंदीग्राम, हनुमान-भरत मिलाप मंदिर, वंदीजल्पा देवी मंदिर और राम गुलैला मंदिर जैसे स्थलों को विशेष प्रकाश सज्जा से सजाया गया है।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, इस लाइटिंग का उद्देश्य इन स्थलों की दिव्यता को और प्रभावशाली बनाना है, ताकि श्रद्धालु खासकर शाम के समय एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव महसूस कर सकें।
वहीं प्रशासन का कहना है कि “जगमग अयोध्या” पहल से शहर की पहचान को नई दिशा मिल रही है और श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाया जा रहा है।
इस तरह इस बार की राम नवमी पर अयोध्या श्रद्धा, रोशनी और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम बनकर तैयार है।
