- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : तार चोरी गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
बलिया : तार चोरी गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
बलिया : जिले में बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सहतवार और बांसडीह कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरोह के दो सदस्यों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उनके पांच अन्य साथियों समेत कुल सात आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 26/27 मार्च की रात दुधैला और 30/31 मार्च की रात अकबरपुर में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, चोरी के बिजली तार, तार काटने का प्लास, आरी, रबर ग्लव्स तथा वारदात में प्रयुक्त पिकअप और कार बरामद की है।
पुलिस ने मौके से अरविंद यादव, मन्नू साह, रोहन पांडेय, फिरोज खान और अभिषेक गौड़ को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध चाकू बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी चोरी किए गए तार को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। घायल टिंकू शाह और शमीम अंसारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
