Ballia News: महिला कर्मचारी को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में बीडीओ निलंबित

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पंदह क्षेत्र पंचायत के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को अधीनस्थ महिला कर्मचारी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने रविवार को बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता को शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े - सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को चेतावनी

सीडीओ के अनुसार, महिला कर्मचारी ने आठ मई को शिकायती पत्र देकर बीडीओ पर व्हाट्सऐप के माध्यम से अश्लील संदेश भेजने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपों की जांच के लिए किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष नंदिता के नेतृत्व में आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी।

उन्होंने बताया कि समिति ने महिला कर्मचारी के बयान दर्ज करने के बाद जांच पूरी कर मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसमें कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इसके बाद पूरा प्रकरण ग्राम्य विकास विभाग को भेजा गया, जहां से बीडीओ के निलंबन की कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.