बलिया : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय बने जिलाध्यक्ष

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी क्षेत्र के बबुआपुर गांव में रविवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विधि प्रकोष्ठ का गठन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से केशव नारायण पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अतीश कुमार उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, अभय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र को महामंत्री, मोहित तिवारी को जिला मंत्री तथा देवेंद्र नाथ को सह निधि प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़े - प्रयागराज में मकान विवाद को लेकर पथराव, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल

कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार तिवारी, जिला महामंत्री धीरज पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन गुप्ता ने की, जबकि संचालन धीरज पांडेय ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ का गठन संगठन को कानूनी रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा तथा सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर इसकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगा।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.