- Hindi News
- भारत
- ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ में बुज़ुर्गों की आवाज़ों ने जीता दिल, हरि दर्शन सिंह बने विजेता
‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ में बुज़ुर्गों की आवाज़ों ने जीता दिल, हरि दर्शन सिंह बने विजेता
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ संगीत प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रतिभागियों ने अपने सुरों से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में इंदौर के हरि दर्शन सिंह विजेता बने, जबकि हरियाणा के करनाल निवासी आर.पी. सिंह उपविजेता रहे। आयोजकों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विजेता हरि दर्शन सिंह को 51,000 रुपये और उपविजेता आर.पी. सिंह को 21,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश दवे ने कहा कि प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में जीवन के अनुभवों और भावनाओं की गहराई झलकती है। वहीं, आयोजकों ने कहा कि यह मंच बुज़ुर्गों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे आने का अवसर देता है।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिंदी फिल्मों के गीतों की प्रस्तुति दी, जिसमें लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन न केवल एक संगीत प्रतियोगिता रहा, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, जुनून और प्रतिभा को मंच देने का माध्यम भी बना।
