- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी गिरफ्तार, जेल भेजी गई
बलिया : जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी गिरफ्तार, जेल भेजी गई
बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के तीखमपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान जेठानी पर खौलता पानी फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मामले में तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उसने श्रेया सिंह के ऊपर खौलता पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गुंजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम दुबे, हेड कांस्टेबल सचिन सिंह और महिला आरक्षी शर्मिला यादव शामिल
