बलिया : 7वीं चन्द्रशेखर हाफ मैराथन को भव्य बनाने की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली 7वीं चन्द्रशेखर हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर रविवार को चन्द्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चन्द्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर इस बार मैराथन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़े - Ballia News : किशोरी लापता, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

बैठक को संबोधित करते हुए राघव सिंह ने कहा कि बलिया की जनता चन्द्रशेखर के प्रति गहरी श्रद्धा रखती है और उनके जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित यह मैराथन विशेष होगी। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में पूरे जनपद का सहयोग मिलेगा।

मैराथन समिति के सदस्यों ने बताया कि चन्द्रशेखर की जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें हाफ मैराथन प्रमुख आकर्षण है। इस बार इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य मानवेन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अजीत कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह ‘टिंकू’, धिरेन्द्र राय, अविनाश सिंह समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

बैठक में अखिलेश सिंह शक्ति, अनुराग श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर सिंह, अभय सिंह, गुरुदेव सिंह, रुस्तम अली, संतोष सिंह, संजय सिंह, नीशू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, गनेश सिंह, सुधीर सिंह, अजय पाण्डेय, राहुल, अभिमन्यु चौहान, आकाश सिंह और राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता राघव सिंह ने की, जबकि संचालन अजीत कुमार सिंह ने किया। अंत में समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.