बलिया : उपेंद्र तिवारी की पदयात्रा के अंतिम दिन चितबड़ागांव में उमड़ी भीड़

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की करीब तीन माह तक चली पदयात्रा का रविवार को चितबड़ागांव में समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया।

‘आपका नेता, आपके द्वार’ नारे के साथ 12 दिसंबर से शुरू हुई इस पदयात्रा के तहत तिवारी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

यह भी पढ़े - जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में 110 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

www-parakhkhabar-com-69c09a4ce7f17.jpg

पदयात्रा के अंतिम दिन नगर पंचायत कार्यालय चितबड़ागांव से हजारों की संख्या में स्थानीय लोग जुलूस के रूप में निकले और उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में नगर का भ्रमण किया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

समापन के बाद रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि उपेंद्र तिवारी लंबे समय से फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्राओं के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाते रहे हैं और क्षेत्र के गांव-गांव तक पहुंचते रहे हैं।

www-parakhkhabar-com-69c09a4ceec30.jpg

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह, नागेंद्र पांडे, सुग्रीव राजभर, उपेंद्र पांडे, अंजनी राय, अजीत राय, हिमांशु चतुर्वेदी, बृजनाथ सिंह, विजय वर्मा, मुनीम राजभर, रोहित राजभर, आर्केश दुबे, उमेश सिंह, सर्वानंद तिवारी, प्रशांत राय, पवन राय, विनय राय, जयनारायण यादव, रामनारायण पासवान, मनोज राय ‘पमपम’, बबन राय, विनोद सिंह, सूर्यदेव राय, इम्तियाज, शमीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.