बलिया : श्रीराम महायज्ञ में गूंजे वैदिक मंत्र, शिव विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

बलिया। श्रीरामजानकी मठिया कीर्तुपुर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप एवं वेदी पूजन सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। वाराणसी से आए विद्वान ब्राह्मणों और आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया।

शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और वैदिक ऋचाओं की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर

सायंकाल आयोजित प्रवचन में कथावाचक साधना शास्त्री ने भगवान शिव विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का विवाह केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि प्रेम, तपस्या, समर्पण और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश है।

उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट भक्ति और साधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने विवाह स्वीकार किया।

शिव बारात का वर्णन करते हुए साधना शास्त्री ने कहा कि यह संसार की सबसे अनोखी बारात थी, जिसमें देवी-देवताओं के साथ भूत, प्रेत, पिशाच और शिवगण भी शामिल थे। भगवान शिव भस्म रमाए, गले में सर्प धारण किए और नंदी पर सवार होकर जब बारात लेकर पहुंचे तो माता मैना देवी आश्चर्यचकित हो उठीं।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव बाहरी स्वरूप नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा और प्रेम को स्वीकार करते हैं। शिव विवाह का प्रसंग मानव जीवन को सरलता, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। जहां भक्ति और विश्वास होता है, वहीं भगवान का वास होता है।

यज्ञाधीश सियाराम दास कन्हैया दास महाराज के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में यज्ञाचार्य अमित शास्त्री वैदिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। वहीं वृंदावन से आई रामलीला एवं रासलीला मंडली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस अवसर पर राघवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, कौशल सिंह, राजनरायन सिंह, राजाजी, रामकृपाल सिंह, जयप्रकाश यादव, राहुल सिंह, विकास सिंह, शशिकांत सिंह, धर्मराज सिंह, राकेश वर्मा, विश्वकर्मा वर्मा, संजय सिंह उर्फ गांधी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्रसूता की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार...
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
मिट्टी हटाने के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून से
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.