- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह-बलिया मार्ग पर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बालखंडी नाथ शिव मंदिर के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मिंटू राजभर की मौत हो गई।
वहीं, अनूप राजभर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
दोनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
