- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- तहसीलदार बनकर साइबर ठगी: एएनएम के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए
तहसीलदार बनकर साइबर ठगी: एएनएम के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए
बलिया : साइबर जालसाजों ने तहसीलदार का फर्जी परिचय देकर एक एएनएम को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खाते से लगभग 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन और सीएचसी अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जालसाज ने विभागीय कार्य और जांच का हवाला देकर एएनएम को भरोसे में लिया और धीरे-धीरे उनके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली।
रीमा पटेल ने बताया कि बातचीत के दौरान जालसाज ने पहले उनके गूगल-पे पर 200 रुपये भेजे। इसके बाद तकनीकी खराबी का बहाना बनाते हुए वह रकम वापस भेजने को कहा।
इसी प्रक्रिया के दौरान जालसाजों ने खाते में पैसे आने और फिर वापस करने का नाटक रचा। जब तक रीमा कुछ समझ पातीं, दोपहर करीब डेढ़ बजे तक उनके खाते से दो किस्तों में कुल 49,980 रुपये निकाल लिए गए।
धोखाधड़ी का एहसास होते ही पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और सीएचसी अधीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी।
पीड़िता का कहना है कि जालसाजों ने पूरी योजना के तहत विभागीय कार्य का डर दिखाकर ठगी को अंजाम दिया है। चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
