UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह

बलिया। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने वाले बलिया बेसिक शिक्षा विभाग के सात शिक्षक अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सम्मानित होंगे। शासन की ओर से जारी जनपदवार सूची में उन शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनके विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्रों का चयन हुआ है। इन शिक्षकों को 19 अप्रैल 2026 को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, सेक्टर-14, इंदिरा नगर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सौजन्य से यह परीक्षा हर वर्ष उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाती है। परीक्षा का संचालन मनोविज्ञान शाला, प्रयागराज एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के माध्यम से किया जाता है। इसमें शासकीय, सहायता प्राप्त और परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 8 के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं।

यह भी पढ़े - सीडीओ ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, नामांकन और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए बड़ी मदद साबित होती है।

जनपदीय नोडल एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि इस परीक्षा में बच्चों को आवेदन के लिए प्रेरित करने, उनकी तैयारी कराने और सफलता तक पहुंचाने में प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इन्हीं प्रयासों को सम्मान देने के लिए कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर रहा है, जिनके विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्रों का चयन हुआ है।

खास बात यह है कि बलिया से सात शिक्षक इस सम्मान के लिए चुने गए हैं, जिसे जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया के ये सप्तसितारे

हरिशंकर प्रजापति — कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल सिकन्दरपुर, नवानगर

विनोद कुमार सिंह — कम्पोजिट विद्यालय जजौली, नवानगर

आलोक रंजन — कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय करमौता, नवानगर

कृष्णा नन्द पाण्डेय — पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर, पंदह

मोहन प्रसाद — पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकादेवरी, चिलकहर

सुनील कुमार पाण्डेय — उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर, बेलहरी

कमलेश कुमार खरवार — कम्पोजिट विद्यालय रसूलपुर, रसड़ा

यह सम्मान समारोह न सिर्फ शिक्षकों के समर्पण को पहचान देगा, बल्कि जिले के अन्य शिक्षकों और छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.