‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज, गुरु रंधावा और हीर की आवाज़ ने बढ़ाया जोश

मुंबई, अप्रैल 2026 : फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने फिल्म का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज़ कर दिया है। यह एक देसी, मस्तीभरा और हाई-एनर्जी अपबीट ट्रैक है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं।

‘रूप दी रानी’ एक हाई-स्पिरिट डांस नंबर है, जो फिल्म के मजेदार और हल्के-फुल्के माहौल को बखूबी दर्शाता है। गाने में शादी जैसे जश्नभरे माहौल की झलक देखने को मिलती है, जहां रंगीन विजुअल्स, कैची धुन और दमदार डांस स्टेप्स दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़े - “द्रोणाचार्य वह मौन शक्ति हैं, जो पांडवों और कौरवों दोनों की किस्मत गढ़ते हैं” : ‘हस्तिनापुर के वीर’ में अपने किरदार पर बोले जितेन लालवानी

इस गाने को गुरु रंधावा और हीर ने अपनी आवाज़ दी है। इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, जबकि संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने की है, जो इसे और भी शानदार बनाती है।

‘रूप दी रानी’ के एनर्जेटिक विजुअल्स और देसी अंदाज़ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं। यह गाना साफ संकेत देता है कि फिल्म में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.