बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

हल्दी, बलिया : एनएच 31 (NH 31) पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर गायघाट के पास सोमवार की आधी रात बाद अज्ञात वाहन की टक्कर में बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली निवासी मनोज वर्मा (40) पुत्र रघुनाथ वर्मा व जितेंद्र वर्मा (35) पुत्र जगदयाल वर्मा अपने रिश्तेदारी हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर (पोखरा) निवासी स्व. सूर्यनाथ वर्मा के लड़के की बारात में शामिल होने के लिए आये थे। दोनों सोमवार की रात बारात में चकिया-जमालपुर गए थे।

यह भी पढ़े - मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या की, शव ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार

बारात से दोनो अपनी डी-लक्स बाइक से लौट रहे थे। रात करीब 02:30 बजे रुद्रपुर-गायघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों व स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने दोनों युवकों के शव व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.