बलिया : बहन के घर से आभूषण और नकदी समेटकर प्रेमी संग भाग गई युवती

बलिया : बलिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी बहन की ससुराल में रह रही एक युवती अपने प्रेमी संग कही भाग गई है। यही नहीं, वह अपनी बहन का करीब एक लाख रुपये का आभूषण और दो लाख नकदी भी समेट ले गई है। पीड़ित बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता ने पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है कि उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन (निवासी : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का एक गांव, जनपद गाजीपुर) करीब डेढ़ महीने से मेरे ही साथ निवास कर रही थी। वह मेरे घर के अलमीरे में रखा लगभग 1 लाख रुपये का गहना व लगभग 2 लाख रूपये नकद लेकर कही चली गयी है। उसका मोबाइल बन्द बता रहा है। पीड़िता ने शक जताया है कि उसकी बहन जिस लड़के (तहरीर में लड़के का नाम व पता भी बताया गया है) से अक्सर बात बर रही थी, वही लेकर उसे कही भाग गया है। उसका नम्बर भी बन्द आ रहा है।

यह भी पढ़े - चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
मुंबई, नवंबर 2026। टेलीविजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दर्शकों को कहानियों, किरदारों और भावनात्मक रिश्तों से जोड़ने का...
गौरव खन्ना ने पुरुषों से पूछा सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
अनिल कपूर ने सुनाया बचपन का किस्सा, पिता की फिल्म ‘टार्ज़न कम्स टू दिल्ली’ से किया था पहला कैमरा फेस
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया देशव्यापी ‘सेफ बैंकिंग’ अभियान
तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी ने हिबा नवाब के साथ ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के लिए बनाया मजेदार डिजिटल वीडियो
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.