भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भदोही: सोशल मीडिया पर राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भदोही क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर सचिन सोनकर नामक युवक के खिलाफ चौरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर

चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शनिवार को किए गए एक पोस्ट में राजपूतों की कुलदेवी मां करणी के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

शिकायत में कहा गया है कि इस टिप्पणी से राजपूत समाज के कई संगठन आहत हुए हैं और इससे जिले में जातीय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

पुलिस के मुताबिक मामले से जुड़े वायरल स्क्रीनशॉट और वीडियो प्राप्त हुए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है और प्रकरण की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.