बदायूं बीएसए के खिलाफ बलिया में धधकी आग, प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांगा निलंबन

Ballia News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यापक भवन में बुधवार को हुई, जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं द्वारा जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के विरुद्ध प्रतिशोध वश की गई निलम्बन की कार्रवाई को गलत और शिक्षकों का उत्पीड़न बताया गया।

वक्ताओं ने बीएसए बदायूं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा से भी अनर्गल प्रलाप किए जाने एवं निजी स्वार्थ से प्रेरित होकर किए गये जिलाध्यक्ष के निलम्बन को तत्काल वापस कराए जाने के साथ ही इस स्वेच्छाचारी बीएसए को निलम्बित करते हुए इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग शासन-प्रशासन से की गई। ऐसा नहीं होने की स्थिति में जनपद के समस्त अध्यापक प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार अपना विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़े - बलिया: स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया साफ-सफाई का संदेश, डस्टबिन नहीं रखने पर दुकानदारों पर लगेगा जुर्माना

बैठक में जितेन्द्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार, वीरेन्द्र प्रताप यादव, उदय नारायण राम, सुनील सिंह, अनिल पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, टुनटुन प्रसाद, ज्ञानेन्द्र पसाद गुप्त, सैफुद्दीन अंसारी, अशोक यादव, तुषार कान्त राय, राधेश्याम सिंह, नीरज सिंह, चन्द्रावती तिवारी, संगीता वर्मा, अजय सिंह, सन्तोष तिवारी, विद्या सागर दुबे, सुशील चौबे तथा अजय मिश्र वरिष्ठ उपाघ्यक्ष सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह एवं संचालन जिला मंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.