बलिया में डीएम-एसपी ने खेली फूल और गुलाल की होली, पुलिस जवानों ने किया जमकर डांस

बलिया : होली के पर्व पर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। गुरुवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारियों और जवानों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, पुलिस कार्यालय के कर्मचारी, प्रशिक्षु आरक्षी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

होली मिलन समारोह में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.