वर्चुअल माध्यम से हुई अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक, मध्य प्रदेश में विस्तार पर जोर

भोपाल, 6 मार्च 2026 : होली के पावन पर्व को देखते हुए अपना दल (एस) की नियमित संगठन समीक्षा बैठक इस बार वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, वर्तमान और निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य रूप से शामिल रहीं। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी जुड़े। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल की भी अहम उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े - आईटीसी मिशन सुनहरा कल मेगा जॉब फेयर जम्मू में सफलतापूर्वक संपन्न

इस दौरान मध्य प्रदेश के कुछ पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने भी बैठक में हिस्सा लिया और प्रदेश में संगठन की मौजूदा स्थिति तथा संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं में है और यदि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा तो पार्टी का विस्तार और प्रभाव स्वतः बढ़ेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में मौजूद प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही सदस्यता अभियान को तेज करने और समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की नीतियों व विचारों को पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विशेष रूप से मध्य प्रदेश में संगठन के विस्तार और मजबूत राजनीतिक आधार तैयार करने को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.