बलिया : तीन साल पहले हुई थी सोनम की शादी, होली के दिन फंदे से लटकती मिली लाश

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। होली के दिन हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोनबरसा निवासी मारकंडेय सिंह की पत्नी सोनम (30) का शव घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़े - बलिया के खनन अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं मृतका की मां मंजू देवी, निवासी महारापुर (चांदपुर), थाना सहतवार ने इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सोनम की शादी वर्ष 2023 में मारकंडेय सिंह के साथ हुई थी।

मंजू देवी के अनुसार शादी के बाद से ही परिवार में विवाद होता रहता था, जिसके कारण सोनम कुछ समय पहले मायके चली गई थी। करीब चार–पांच दिन पहले वह पति को बुलाकर उसके साथ दोबारा ससुराल लौटी थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार को घर के लोग होली की तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान सोनम ने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया।

मृतका के पीछे करीब डेढ़ साल का एक बेटा भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.