बलिया में कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल, पूर्व बीजेपी सांसद ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

बलिया। बारिश शुरू होते ही बलिया नगर पालिका की हालत खस्ता हो गई है। शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है और कीचड़ इतना है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

बलिया। बारिश शुरू होने के बाद से बलिया नगर पालिका की स्थिति और भी खराब हो गई है। शहर की कालोनियों में इतना पानी भर गया है और कीचड़ जमा हो गया है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के ओझाछपरा व आवास विकास कॉलोनी जाने वाली सड़क कीचड़ से पट गयी है.

भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह के घर के सामने सड़क पर कीचड़ के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हो रही हैं. कीचड़ में फिसलकर गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। रहवासियों के मुताबिक नपा ठेकेदार ने पाइप डालने के लिए अच्छी सड़क को जेसीबी से खोद दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : कारो मंदिर के पोखरे में डूबने से होनहार छात्र की मौत, सर्वोदय विद्यालय में हुआ था चयन

पूर्व सांसद भरत सिंह ने नपा प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में सड़क ठीक नहीं कराई गई तो जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। सांसद और गुस्साई भीड़ को ईओ सत्य प्रकाश सिंह ने तुरंत शांत कराया और शीघ्र मरम्मत का वादा भी किया। इस दौरान वहां प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, विजय सिंह, उपेन्द्रनाथ तिवारी चिंटू, संजय उपाध्याय और सुधरी भारद्वाज समेत कई लोग मौजूद थे.

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग
लखनऊ, अगस्त 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की ओर से आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं आप, अनिल कपूर ने दिखाया ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो
ड्रोन के लिए देश में ही तैयार होगी मजबूत बैटरी सप्लाई, बेंगलुरु में बनेगी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.