- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण : लंबे समय से सड़क के किनारे था अवैध अतिक्रमण, सड़क हादसे का था
बलिया में बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण : लंबे समय से सड़क के किनारे था अवैध अतिक्रमण, सड़क हादसे का था खतरा
On
राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले हल्दी गांव तक की जर्जर सड़क को बनवाने का आश्वासन दिया था.
बलिया के हल्दी गांव को जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है. स्थानीय लोग लंबे समय से यहां से अवैध कब्जा हटाने की मांग कर रहे थे। जहां आज प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही यहां सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया है।
यह भी पढ़े - बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

यातायात दुर्घटना
शुक्रवार को बलिया-बैरिया मुख्य मार्ग से गांव के रास्ते में लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया. अतिक्रमण मुक्त सड़क की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बलिया-बैरिया मार्ग से हल्दी गांव को जाने वाली इस सड़क के मुख्य गेट पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. जिससे कई दुर्घटनाएं होती रहती थी। अतिक्रमण के साथ ही सड़क की हालत भी काफी खराब हो गई थी।
खबरें और भी हैं
Latest News
04 Nov 2026 07:06:21
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
