बलिया में 2 जून को लगेगा रोजगार मेला, इंडसइंड बैंक में भर्ती का अवसर

बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 2 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10:30 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय (तारा निवास गली, भृगु आश्रम) परिसर में आयोजित होगा।

निदेशक सेवायोजन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक द्वारा लोन ऑफिसर पद के लिए भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े - आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, नलकूप अधिकारी का वेतन रोका

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि, वाहन ईंधन भत्ता तथा पीएफ जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती बलिया, गाजीपुर और मऊ सहित आसपास के जनपदों में की जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन भी रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।

युवाओं से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.